Pigeon Nest: कबूतर को घर में घोंसला बनाने से न रोकें, मिलते हैं ये शुभ संकेत

Pigeon Nest: कबूतर को घर में घोंसला बनाने से न रोकें, मिलते हैं ये शुभ संकेत

June 24, 2023 Off By NN Express

Pigeon Nest: हिंदू धर्म में प्रकृति, जीव-जंतुओं का विशेष महत्व है। पक्षियों और जानवरों का ग्रह से खास संबंध होता है। यही वजह है कि इन्हें शुभ-अशुभ के दायरे में गिना जाता है। जहां कुछ जीवों को पालना या इनका घर आना शुभ माना जाता है तो वहीं, कुछ जीवों को अशुभ भ समझा जाता है।

कबूतर की बात करें तो इसे शुभ पक्षियों की श्रेणी में रखा जाता है। कहा जाता है कि कबूतरों के घर में आते ही दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल जाता है। इसलिए, यह सलाह दी जाती है कि उनके घोंसले को कभी नष्ट नहीं करना चाहिए। जब आपके घर में कबूतर घोंसला बनाना शुरू करता है तो यह संकेत मिलते हैं।

ये शुभ संकेत देता है कबूतर

कई बार घर की बालकनी, छत या एसी पर कबूतर घोंसला बना लेते हैं। शकुन शास्त्र में कबूतर का घोंसला बनाना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जब कबूतर घर में आता है तो इससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि आने लगती है। कबूतर के आगमन से घर का दुर्भाग्य, सौभाग्य में बदल जाता है।

क्या कहता है शकुन शास्त्र

शकुन शास्त्र में पशु-पक्षियों से जुड़े संकेतों के बारे में विस्तार से बताया गया है। शकुन शास्त्र में यह माना गया है कि अगर कबूतर आपके घर में घोंसला बनाना शुरू कर दें तो इसका अर्थ है कि जल्द ही आपके पास धन का आगमन होगा।

न हटाएं कबूतर का घोंसला

माना जाता है कि कबूतर अपने साथ सुख-समृद्धि लाता है। इसलिए कभी भी कबूतर का घोंसला नहीं हटाना चाहिए। कबूतर को बहुत ही शुभ माना गया है इसलिए रोज कबूतर को दाना डालना चाहिए। ऐसा करने से ग्रह दोष दूर होते हैं।