गर्मी से बचने के लिए खुले आसमान के नीचे सोया था युवक, सुबह कुएं में मिली लाश

गर्मी से बचने के लिए खुले आसमान के नीचे सोया था युवक, सुबह कुएं में मिली लाश

June 22, 2023 Off By NN Express

झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही थाना अंतर्गत बरसोत पंचायत अंतर्गत कुशवाहा टोला में कुएं में गिरकर एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक कुशवाहा टोला ग्राम निवासी बेली महतो का 45 वर्षीय पुत्र सेवल प्रसाद है।

ग्रामीणों ने बताया कि सेवल प्रसाद मंगलवार की रात्रि में गर्मी के कारण अपने घर के बाहर खुले आसमान के नीचे सोया था। घर के पास में ही उसका कुआं है। सुबह घर के लोगों ने देखा कि जिस जगह वह सोया था, वहां वह नहीं है।

सुबह कुएं मिली लाश

कुछ देर बाद खोजबीन के दौरान देखा गया कि सेवल प्रसाद घर के पास स्थित कुएं में गिरा पड़ा है। इसमें पानी भी नहीं था। ग्रामीणों की मदद से उसे कुएं से बाहर निकाला गया तो वह मृत पाया गया।

अनुमान लगाया जा रहा है कि रात्रि में वह नींद के दौरान बिस्तर से उठा होगा और कुएं में फिसल कर गिर गया होगा। इस दुर्घटना की जानकारी रात्रि में किसी को नहीं लगी।

क्या कहते हैं परिजन?

बुधवार कि सुबह कुएं से शव मिलने के बाद इसकी सूचना बरही थाने को दी गई। हालांकि, मृतक के परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

इधर सूचना मिलते ही बरही थाने की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद सेवल प्रसाद के पार्थिव शरीर को परिजनों को सौंप दिया।