CG BREAKING : नक्सलियों ने एक बार फिर किया धमाका, IED ब्लास्ट होने से जवान घायल

CG BREAKING : नक्सलियों ने एक बार फिर किया धमाका, IED ब्लास्ट होने से जवान घायल

June 21, 2023 Off By NN Express

बीजापुर 21 जून  नक्सल प्रभावित क्षेत्र से खबर सामने आई है। यहां IED ब्लास्ट होने से 1 जवान घायल हो गया है। नक्सलियों की नापाक करतूत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। यह घटना गंगालूर थाना क्षेत्र के पुषनार का है।

इसी बीच नक्सलियों ने IED लगाकर जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगा रखा था। फिलहाल जवान की हालत स्थिर बताई जा रही है। घायल जवान को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों के आईईडी की चपेट में आने से जवान घायल हो गया।