गर्लफ्रेंड के चक्कर में मर्डर, कॉलेज के गेट पर छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, 2 गिरफ्तार

गर्लफ्रेंड के चक्कर में मर्डर, कॉलेज के गेट पर छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, 2 गिरफ्तार

June 19, 2023 Off By NN Express

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के साउथ कैंपस में आर्यभट्ट कॉलेज के गेट के पास महिला मित्र को लेकर हुए झगड़े में चार छात्रों ने बीए प्रथम वर्ष के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

मृतक की पहचान निखिल चौहान के रूप में हुई है। निखिल स्कूल आफ ओपन लर्निंग (एसओएल) से बीए आनर्स राजनीतिक विज्ञान प्रथम वर्ष का छात्र था।

दो छात्र गिरफ्तार

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक निखिल के साथ ही एओएल फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है। 

READ MORE : VIDEO Call पर अचानक कपड़े उतारने लगी लड़की, देखते ही कांपने लगा लड़का, फिर हो गया बेहोश

क्या है पूरा मामला?

पिछले रविवार को जब इन लोगों का कॉलेज में झगड़ा हुआ था तब पहले एक छात्र ने निखिल की गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मार दिया था।इस बात को लेकर निखिल ने उसकी बुरी तरीके से पिटाई कर दी थी।

उस वक्त छात्र निखिल को देख लेने को धमकी देकर वहां से घर चला गया था। कल रविवार को वह चार साथियों के साथ निखिल की हत्या करने के लिए कॉलेज पहुंचा था। पुलिस ने स्कूटी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपित में एक का नाम हारून है।

वारदात CCTV कैमरे में हुई कैद

कॉलेज के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज के जरिये पुलिस आरोपितों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। निखिल बी ब्लाक, पश्चिम विहार का रहने वाला था।

रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे वह अपनी महिला मित्र के साथ कॉलेज पहुंचा था। गेट पर ही उसका इंतजार कर रहे आरोपितों ने उसे घेर लिया। चारों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। एक ने उसके सीने पर चाकू मार दिया और फरार हो गए।

अन्य छात्रों ने नजदीक स्थित चरक पालिका अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीसीपी दक्षिण-पश्चिम जिला मनोज सी ने बताया कि पुलिस को चरक पालिका अस्पताल से वारदात की सूचना मिली। मुख्य आरोपित की पहचान कर ली गई है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।