Astro Tips: क्या आपकी भी रात 3 बजे खुल जाती है नींद, जानिए क्या है इसका मतलब

Astro Tips: क्या आपकी भी रात 3 बजे खुल जाती है नींद, जानिए क्या है इसका मतलब

June 18, 2023 Off By NN Express

Astro Tips: रात को कई लोग गहरी नींद में सोते हैं तो वहीं कुछ लोगों की आंख रात में कई बार खुलती है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनकी एक निश्चित समय पर ही आंख खुलती है। ऐसे में अगर आपकी आंख तीन बजे या उसके आस-पास खुलती है तो इसका क्या मतलब है। कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति की नींद 3 से 5 के बीच खुलती है तो इसका अर्थ है कि कोई दैवीय शक्ति आपको संदेश देना चाहती है।

इस समय में क्या है खास

हिंदू धर्म में सुबह 3 बजे से 4:30 बजे के बीच का समय देवताओं का समय माना जाता है। इसे ब्रह्म मुहूर्त भी कहते हैं। यह भी माना जाता है कि इसी समय में माता सरस्वती हमारी जिह्वा पर विराजमान होती हैं। और इस समय जो भी मांगा जाता है, माता  सरस्वती उसे पूरा करती हैं।

रात 3 बजे नींद खुलने का ये है अर्थ

यदि आपकी नींद 3 बजे अचानक खुलती है। तो इसका मतलब सृष्टि व दिव्य शक्ति चाहती है कि आप उठे और अपने इष्टदेव की आराधना करें। आप परमात्मा का जाप करें क्योंकि काफी शक्तियां आपका इंतजार कर रही हैं, जो आपको मिल सकती है। वहीं अगर आपकी नींद सुबह 3 से 5 के बीच खुलती है तो इसका मतलब कोई अनजान शक्ति आपसे संपर्क करने कोशिश कर रही है। जो आपके जीवन के प्रति जागरूक है।

ब्रह्म मुहूर्त में उठने से क्या है लाभ

ब्रह्म मुहूर्त रात्रि के अंतिम प्रहर का तीसरा भाग है। धर्म शास्त्रों में निद्रा का त्याग करने का यह सर्वोत्तम समय है। ब्रह्म मुहूर्त का समय सुबह करीब 4 बजे से लेकर 5 बजकर 30 मिनट तक होता है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग ब्रह्म मुहूर्त में उठकर विधि-विधान से जीवन व्यतीत करते हैं उन पर सदैव दैवीय कृपा बरसती है। ब्रह्म मुहूर्त के समय पूरा वातावरण शांत और निर्मल होता है। इस काल में देवी-देवता विचरण कर रहे होते हैं। सत्त्वगुणों की प्रधानता होती है। प्रमुख मंदिरों के कपाट भी ब्रह्म मुहूर्त में ही खुल जाते हैं और ब्रह्म मुहूर्त में ही भगवान की पूजा-अर्चना करने का विधान है।