हाथी बना यमराज: महिला को सूंड में लपेटकर पटका, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, गांव में फैली दहशत….

हाथी बना यमराज: महिला को सूंड में लपेटकर पटका, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, गांव में फैली दहशत….

June 18, 2023 Off By NN Express

जमशेदपुर के चाकुलिया इलाके में शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। जंगली हाथी ने एक महिला को अपना शिकार बनाते हुए सूंड में लपेट कर पटक-पटककर जान ले लिया।

शहर के चाकुलिया इलाके के जंगली क्षेत्र में हाथी के बढ़ते हमले के चलते दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग अब अपने घरों से निकलने में घबराने लगे है। लोग गजराज को यमराज कहने लगे है। हमला करने वाला हाथी अपने झुंड से अलग होकर गांव वाले इलाके में पहुंच गया। चाकुलिया थाना क्षेत्र की घटना है।

जमशेदपुर के चाकुलिया में हाथी ने महिला पर किया हमला

चाकुलिया इलाके के कालियाम गांव की रहने वाली प्रभाती कार शनिवार की सुबह अपने घर से शौच के लिए जंगल की तरफ जा रही थी। इसी दौरान झाड़ियों में बैठे जंगली हाथी ने प्रभाती पर हमला करते हुए उसे अपनी सूंड में लपेट लिया और पटकने लगा।

हाथी ने महिला को इतनी बार पटका की उसके शरीर हड्डिया टूट गई गई उसके बाद हाथी ने उसे अपने पैर से कुचल दिया। इसके चलते महिला की मौक पर ही जान चली गई। घटना का पता चलते ही लोगों में डर का माहौल बन गया। इसके साथ ही घटना को लेकर काफी गुस्सा है।

विधायक ने पहुंचकर घटना का लिया जायजा

हाथी द्वारा महिला की हत्या करने की घटना का पता चलते ही विधायक समीर महंती पहुंची। इसके साथ ही वहां पर सांसद पार्थों महतो, बीजेपी मंडल अध्यक्ष शतदल महतो, विभागीय अधिकारी और वन विभाग मौजूद रहा। वन विभाग ने महिला के पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए मुआवजा देने की बात कही।