जिसे बोलती थी मासूम मामा, उसी ने रिश्तों को रौंद किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जिसे बोलती थी मासूम मामा, उसी ने रिश्तों को रौंद किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

June 17, 2023 Off By NN Express

झारखंड के जमशेदपुर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र बावनगोड़ा चौक के पास एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है।

घटना शुक्रवार देर शाम की है। पुलिस ने मामले के आरोपित साबिर को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची आरोपित को मामा बोलती थी।

क्या है बच्ची की मां का आरोप

आजादनगर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इधर, बच्ची की मां का आरोप है कि उनके पड़ोस के फ्लैट में बिहार अरवल से एक लड़का आकर अपने रिश्तेदार के साथ रह रहा था।

शुक्रवार को जब उस घर में रह रहे सारे लोग बाहर घूमने गए थे, तभी उस युवक ने इसका फायदा उठाया और बच्ची को ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

बच्ची ने सुनाई आपबीती

थोड़ी देर बाद बच्ची ने आकर घरवालों को सारी बात बताई। इसके बाद जब बच्ची के स्वजन उस घर में गए तो युवक ने अपने आपको घर के अंदर बंद कर खिड़की से भागने का प्रयास किया।

इस दौरान गिरकर वह घायल भी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया गया और उसकी पिटाई कर दी।