सरकारी योजनाओं से अधिक किसानों को करें लाभान्वित

सरकारी योजनाओं से अधिक किसानों को करें लाभान्वित

June 16, 2023 Off By NN Express

कोरिया, 16 जून  कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि यशवंत केराम, संयुक्त संचालक कृषि, संभाग सरगुजा अध्यक्षता में खरीफ वर्ष 2023 की तैयारियों एवं विभागीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से जिले के कृषि विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक कार्यालय उप संचालक कृषि कोरिया के सभाकक्ष आयोजित की गई है।

बैठक में कोरिया जिले के उप संचालक कृषि, अनुविभागीय अधिकारी कृषि- बैकुण्ठपुर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बैकुण्ठपुर और सोनहत तथा समस्त कृषि विकास अधिकारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में यशवंत केराम, संयुक्त संचालक कृषि द्वारा गत वर्ष 2022-23 के लक्ष्य पूर्ति की समीक्षा की गई तथा आगामी खरीफ वर्ष 2023 की तैयारियों की विस्तार में समीक्षा की गई।

संयुक्त संचालक कृषि, संभाग सरगुजा द्वारा शासन की महतवपूर्ण योजनाओं जैसे कि गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मिलेट्स क्षेत्राच्छादन में वृद्धि हेतु विशेष कार्ययोजना, फसलवार क्षेत्राच्छादन लक्ष्य पूर्ति, खाद-बीज भण्डारण की भण्डारण एवं वितरण, खाद बीज कीटनाशक गुण नियंत्रण, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आदि की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदाय किये गए। साथ ही आगामी खरीफ 2023 में शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं से अधिक से अधिक कृषकों को लाभान्वित करने हेतु निर्देशित किया गया है।