गले में खाना फंसने से लड़के की मौत, सदमे में परिजन…..

गले में खाना फंसने से लड़के की मौत, सदमे में परिजन…..

June 15, 2023 Off By NN Express

कर्नाटक के कोप्पल में एक दिव्यांग लड़के के गले में खाना फंस जाने के चलते दम घुटने से उसकी मौत हो गई। मृतक लड़के की पहचान 14 वर्षीय अंजनेय के रूप में हुई है। लड़के की मौत के दो घंटे बाद उसके माता-पिता को इस घटना का पता चला।

पुलिस के मुताबिक, लड़के की मां रोज की तरह उसे खाना परोस कर खेत में काम करने के लिए निकल गई। खाते समय खाना उसके गले में फंस गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। कनकगिरी पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है।