CG Breaking : सिलेंडर अब सस्ते में मिलेंगे, कांग्रेस सांसद ने कही ये बात….

CG Breaking : सिलेंडर अब सस्ते में मिलेंगे, कांग्रेस सांसद ने कही ये बात….

June 14, 2023 Off By NN Express

भिलाई. कांग्रेस की छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन इन दिनों प्रदेश के दौरे पर है। वह यहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट करते हुए कई सभाओं को भी सम्बोधित कर रही है। इसी कड़ी में आज उनका कार्यक्रम स्टील सिटी भिलाई में भी आयोजित हुआ।

यहाँ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। सांसद रंजन ने इस दौरान प्रदेश के भूपेश सरकार के कामकाज की भी जमकर सराहना की। सांसद रंजीत रंजन ने राजस्थान की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी गृहणियों को 500 रुपये में सिलेंडर मुहैय्या कराये जाने का बड़ा दावा किया।

रंजीत रंजन ने मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए आरोप लगाए और कहा कि केंद्र की सरकार हिन्दू मुसलमानों के बीच दंगा करा रही है, इसके अलावा मनरेगा का पैसा भी नहीं आ रहा, सेंट्रल इस फंड को रोकता है। कांग्रेस केंद्र सरकार का कच्चा चिटठा खोलेगी। मोदी सरकार देशभर में नफरत फैलाने का काम कर रही है।