Breaking News : जंगल में मिली मानव कंकाल की खोपड़ी, फैली सनसनी….

Breaking News : जंगल में मिली मानव कंकाल की खोपड़ी, फैली सनसनी….

June 14, 2023 Off By NN Express

खरगोन। नगर से लगभग 25 किमी दूर ग्राम गवल के जंगल में एक अज्ञात मानव शरीर की खोपड़ी मिली है। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह ग्राम गवल के कुछ बच्चे बकरी चराने जंगल में गए थे। यहां उन्हें मानव शरीर की खोपड़ी दिखाई दी।

बताया जाता है कि बच्‍चों ने इसकी जानकारी गांव के सरपंच को दी। इसके बाद सरपंच ने सुबह करीब 10 बजे यह सूचना भीकनगांव पुलिस को दी। थाना प्रभारी सौरभ बाथम ने इस संबंध में बताया मानव खोपड़ी पड़ी होने की जानकारी मिलते ही मौके पर वे पुलिस बल के साथ पहुंचे।

इसके बाद खोपड़ी को भीकनगांव शासकीय अस्पताल लाया गया। यहां से उसे खंडवा मेड‍िकल कालेज में जांच के लिए भेजा गयाा है। जांच में पता चलेगा कि खोपड़ी पुरुष की है या महिला की व कितनी पुरानी है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।