RAIPUR : CM भूपेश बघेल नया मंगल बाजार गुढ़ियारी पहुंचकर मां दुर्गा के नौ कन्या रुपों के दर्शन किए

RAIPUR : CM भूपेश बघेल नया मंगल बाजार गुढ़ियारी पहुंचकर मां दुर्गा के नौ कन्या रुपों के दर्शन किए

October 3, 2022 Off By NN Express


रायपुर, 2 अक्टूबर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नवरात्र के मौक़े पर रविवार देर शाम राजधानी रायपुर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित की गई मां दुर्गा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि व ख़ुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार देर शाम सिकंदर नव दुर्गोत्सव समिति नया मंगल बाजार गुढियारी पहुंचे, जहां उन्होंने मां दुर्गा के नौ कन्या रुपों के दर्शन किए, जहां मां नवदुर्गा कन्या रुप में भोजन करती हुईं मुद्रा में बैठी हैं। मुख्यमंत्री के पंडाल पहुंचने पर कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कालीबाड़ी पहुंचने पर बंग समाज ने ढाक के धुनों के बीच उनका ज़ोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री बैरनबाजार स्थित दुर्गा पंडाल में भी गए और वहां पूजा-अर्चना की। वे पुरानी बस्ती स्थित माँ महामाया मंदिर भी गए और वहां देवी मां की अराधना की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सिकंदर नव दुर्गोत्सव समिति नया मंगल बाजार गुढियारी में मां दुर्गा के नौ कन्या रुपों के दर्शन किए। इस मौके पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा और महापौर एजाज ढेबर, राजीव युवा मितान क्लब दानवीर भामाशाह वार्ड अध्यक्ष कुंदन कुमार सिन्हा सहित पश्चिम विधानसभा के अनेक जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद थे।