BIG BREAKING : मशहूर एक्टर का हुआ निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड, इस अभिनेता का रो-रो कर हुआ बुरा हाल …

BIG BREAKING : मशहूर एक्टर का हुआ निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड, इस अभिनेता का रो-रो कर हुआ बुरा हाल …

June 11, 2023 Off By NN Express

भारतीय सिनेमा के लिए बीता हुआ कुछ महीना बेहद दुखों से भरा रहा है। पिछले कुछ समय में सिनेमा जगत ने सतीश कौशिक, गुफी पेंटल समेत कई कलाकारों को खोया है। वहीँ अब एक और कलाकार के निधन ने सिनेमा जगत को स्तब्ध कर दिया है।

हिन्दी और पंजाबी फिल्मों के मशहूर एक्टर मंगल ढिल्लों का आज सुबह निधन हो गया। पिछले कुछ वर्षों से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे 48 वर्षीय ढिल्लों का लुधियाना शहर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली।

एक्टर यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर मंगल ढिल्लों की मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ढिल्लों लम्बे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और लुधियाना के कैंसर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। ढिल्लों के निधन से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस और तमाम सेलेब्स एक्टर के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

मंगल ढिल्लों एक्टर होने के साथ-साथ लेखक और फिल्म निर्देशक भी थे। उन्होंने अपने एक्टिंग करिअर की शुरुआत नाटकों में काम करते हुए की थी। उन्होंने दिल्ली और चंडीगढ़ के रंगमंच पर काम किया और फिर फिल्मों और सीरियल्स की दुनिया में एंट्री की थी। उन्होंनें ढेरों हिन्दी फ़िल्मों के साथ साथ कई मशहूर टीवी सीरियलों में कैरेक्टर और निगेटिव भूमिकाएं भी निभाईं थीं।

मंगल ढिल्लों ने खून भरी मांग, जख्मी औरत, दयावान, भ्रष्टाचार, अकेला, विश्वात्मा, अम्बा, अकेला, जिंदगी एक जुआ, दलाल और साहिबान जैसी कई फिल्मों में काम किया और अपनी एक अलग पहचाई बनाई थी।