स्नान के दौरान किशोर की डूबने से मौत, परिवार में कोहराम….

स्नान के दौरान किशोर की डूबने से मौत, परिवार में कोहराम….

June 11, 2023 Off By NN Express

भैंस चराने गंगा के किनारे गया किशोर अधिक गर्मी होने से गंगा में स्नान करने उतर गया और इस दौरान गहराई में जाकर डूब गया। शव बाहर निकलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के दबौली गांव के मजरा तोरना निवासी रघुनाथ का 14 वर्षीय पुत्र अंकित दोस्तों के साथ भैंस चराने गंगा के किनारे गया था।

गर्मी अधिक होने से वह गंगा नदी में स्नान करने लगा। नहाते हुए वह गहराई में चला गया। उसकी चीख पुकार सुन दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की। गहराई अधिक होने से वह बाहर निकल आए और भागकर उसके स्वजन को जानकारी दी।

ग्रामीणों के साथ पहुंचे स्वजन ने नदी में उसकी तलाश की। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डूबे स्थान से कुछ दूरी पर उसका शव मिल गया। शव बाहर निकलते ही घर की महिलाएं चीख पड़ी। जीवित होने के अंदेशे पर सीएचसी ले जाया गया जहां जांच के बाद डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।