डॉक्टर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच….

डॉक्टर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच….

June 8, 2023 Off By NN Express

महाराष्ट्र में एक अस्पताल कर्मी ने डॉक्टर पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। ये मामला ठाणे का बताया जा रहा है, जहां कल्याण में एक अस्पताल कर्मी की शिकायत पर एक डॉक्टर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

डॉक्टर पर यौन उत्पीड़न का आरोप

पुलिस ने बताया कि 34 वर्षीय शिकायतकर्ता के अनुसार, वह वेतन वृद्धि की मांग को लेकर डॉक्टर के केबिन में गई थी। इसके बाद डॉक्टर ने कथित तौर पर उस कर्मी से वेतन वृद्धि के बदले में पूछा कि वह क्या कर सकती है।

पुलिस ने शुरू की जांच

खडकपाड़ा पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और आरोप की आगे की जांच चल रही है।