पुणे में आधी रात पुल को किया गया ध्वस्त, जानें ट्विन टावर से क्या है

October 2, 2022 Off By NN Express

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नोएडा में हाल ही में सुपरटेक समूह के ट्विन टावर्स को गिरा दिया गया था। ठीक उसी तर्ज पर पुणे के व्यस्त चांदनी चौक इलाके में एक पुल को ध्वस्त कर दिया गया। इस पुल को भी उसी कंपनी ने उड़ाया जिसने ट्विन टावर को गिराया था। पुणे के जिला कलेक्टर राजेश देशमुख ने कहा कि एडिफिस इंजीनियरिंग ने शनिवार और रविवार की रात में पुणे के चांदनी चौक इलाके में एक पुराने पुल को ध्वस्त कर दिया।

एडिफिस इंजीनियरिंग ने कंट्रोल ब्लास्ट की मदद से पुल को ध्वस्त कर दिया। कंपनी ने इसे गिराने में भी उसी तकनीक का इस्तेमाल किया जिससे नोएडा में ट्विन टावर्स को गिराया गया था। पुल अंदर की ओर ही गिरा।

आपको बता दें कि ट्विन टावर्स की ऊंचाई 100 मीटर से अधिक थी। यह भारत में अब तक की सबसे ऊंची संरचना थी, जिसे ध्वस्त किया गया था। यह टावर महज नौ सेकंड के मामले में मलबे में बदल गया था। पुणे का यह 50 मीटर लंबा पुल छह सेकंड में ध्वस्त हो गया।

ट्विन टावर्स को सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश पर ढहा दिया गया था। कोर्ट ने पाया था कि इसके निर्माण में मानदंडों का उल्लंघन किया गया था। पुणे के इस पुल को यातायात की स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से गिराया गया। चांदनी चौक जंक्शन पर पर ट्रैफिक की आवाजाही को आसान बनाने के लिए एक फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि एडिफिस इंजीनियरिंग की एक टीम ने एनएचएआई अधिकारियों के साथ मिलकर पुल को गिराने का काम किया है।