Vivah Upay: सपनों का राजकुमार न मिलने से हैं परेशान, तो शीघ्र शादी के लिए करें ये उपाय

Vivah Upay: सपनों का राजकुमार न मिलने से हैं परेशान, तो शीघ्र शादी के लिए करें ये उपाय

May 25, 2023 Off By NN Express

Vivah Upay: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का महत्वपूर्ण स्थान है। वास्तु नियमों का पालन करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। अनदेखी करने से घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है। वास्तु दोष लगने से विवाह में भी बाधाएं आती हैं। वास्तु जानकारों की मानें तो अविवाहित लड़कियों के कमरे में वास्तु नियमों का पालन अनिवार्य है। इससे लड़की की शादी शीघ्र होती है। अगर आपकी शादी में भी बाधा आ रही है या शादी तय होने के बाद टूट जा रही है, तो शीघ्र शादी के लिए वास्तु के इन नियमों का जरूर पालन करें। आइए जानते हैं-

शीघ्र शादी के नियम

– लड़की के शयन कक्ष में बिस्तर के नीचे बर्तन या लोहे का सामान न रखें। इससे वास्तु दोष लगता है। शयन कक्ष को साफ रखें।

– कमरे में राधा-कृष्ण जी की तस्वीर पूर्व या उत्तर दिशा में लगाएं। इससे शीघ्र शादी के योग बनते हैं।  

– अगर आपकी शादी में बाधा आ रही है, तो काले रंग के कपड़े न पहनें। काले रंग का कपड़ा राहु, केतु और शनि को प्रतिनिधित्व करता है। इससे शुभ काम में बाधा आती है। शास्त्रों में भी काले रंग का कपड़ा पहनकर मांगलिक कार्य करने की मनाही है।  

– वास्तु जानकारों की मानें तो जिस कमरे में हवा और रोशनी कम आती है। उस कमरे में सोने से विवाह में बाधा आती है।

– सोने वाले कमरे के वायव्य कोण को साफ रखें। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होता है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे विवाह में आ रही बाधा दूर होती है।

– जिस कमरे में लड़की सोती है। उस कमरे में फूलों की पेंटिग लगाएं। फूल प्यार, रोमांस और खूबसूरती के प्रतीक होते हैं। इससे विवाह के योग बनते हैं।

– लड़की के शयन कक्ष में फूलों के गुलदस्ते या पेड़-पौधे न रखें। इनमें मौजूद लकड़ी से शादी में बाधा आती है।