कलेक्टर जनदर्शन में आए शत्रुघ्न तिवारी ने उठाया कोदो से बनी खीर का आनंद, जनदर्शन के टोकन से मिली कोरिया मिलेट्स कैफे में 10 प्रतिशत की छूट

कलेक्टर जनदर्शन में आए शत्रुघ्न तिवारी ने उठाया कोदो से बनी खीर का आनंद, जनदर्शन के टोकन से मिली कोरिया मिलेट्स कैफे में 10 प्रतिशत की छूट

May 23, 2023 Off By NN Express



कोरिया 23 मई
I कलेक्टर जनदर्शन में पेयजल की समस्या लेकर आए विकासखंड सोनहत से शत्रुघ्न तिवारी ने बताया कि जनदर्शन में उनकी समस्या की सुनवाई हुई जिसके पश्चात उन्होंने जनदर्शन के टोकन से कोरिया मिलेट्स कैफे में मिलेट्स व्यंजनों पर मिल रहे 10 प्रतिशत की छूट का भी लाभ उठाया। जिला प्रशासन की पहल से अब जनदर्शन में आये सभी लोगो को कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त टोकन को कोरिया मिलेट्स कैफे में दिखाने पर मिलेट्स व्यजनों पर मिलेगी 10 प्रतिशत की छूट।

श्री तिवारी मिलेट्स कैफे में कोदो से बनी खीर का आनंद लिया और अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि मिलेट्स से बने व्यंजन विलुप्ति के कगार में थे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं जिला प्रशासन कोरिया के पहल से मिलेट्स व्यंजनों को बढ़ावा मिल रहा है और करीब 10 साल के बाद उन्होंने कोदो से बनी इतनी स्वादिष्ट खीर खाई है।