Janhvi Kapoor को आई मदर्स डे पर श्रीदेवी की याद, कहा- तस्वीरें हो रही हैं, खत्म यादें नहीं….

Janhvi Kapoor को आई मदर्स डे पर श्रीदेवी की याद, कहा- तस्वीरें हो रही हैं, खत्म यादें नहीं….

May 14, 2023 Off By NN Express

Janhvi Kapoor On Sridevi Mothers Day: फिल्म एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने मदर्स डे के अवसर पर अपनी मां श्रीदेवी को याद किया है। उन्होंने अपनी बचपन की तस्वीर शेयर की है। इसमें दोनों को कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। जाह्नवी कपूर ने तस्वीर के साथ ही एक खूबसूरत नोट भी लिखा है। वह जल्द फिल्म मिस्टर और मिसेज माही में नजर आएंगी। इसमें उनके अलावा राजकुमार राव की अहम भूमिका है। जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है। 

जाह्नवी कपूर की मां श्रीदेवी का 2018 में दुबई में निधन हो गया था

गौरतलब है कि जाह्नवी कपूर की मां श्रीदेवी का 2018 में दुबई में निधन हो गया था। उनके निधन से उनके फैंस सकते में आ गए थे। अब मदर्स डे पर जाह्नवी कपूर ने मां की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है।

तस्वीरों में जाह्नवी कपूर को ब्लू और व्हाइट कलर का फ्रॉक पहने देखा जा सकता है। उनके बाल बंधे हुए हैं। श्रीदेवी उन्हें पकड़े हुए हैं और वह मुस्कुरा रही हैं।

जाह्नवी ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, ” दुनिया की सबसे अच्छी मां”

जाह्नवी ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, “तस्वीरें खत्म हो रही है लेकिन यादें नहीं। दुनिया की सबसे अच्छी मां। आप मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती हो। मैं आपको मिस करती हूं।” उनकी तस्वीरों पर समांथा रुथ प्रभु, महीप कपूर और नताशा पूनावाला ने दिल की इमोजी शेयर की है। कई लोगों ने श्रीदेवी को याद किया है। एक ने लिखा है, ‘दो क्यूटी एक फ्रेम में।” एक ने लिखा हैं, “आपको मिस करते हैं।” श्रीदेवी और जाह्नवी कपूर को दो बेटी है।

जाह्नवी कपूर के बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही श्रीदेवी का निधन हो गया था

जाह्नवी कपूर के बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही श्रीदेवी का निधन हो गया था। वहीं, खुशी कपूर जल्द जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है। इसमें उनके अलावा शाह रुख खान की बेटी सुहाना खान की भी अहम भूमिका है। वहीं, फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी नजर आएंगे। जाह्नवी कपूर जल्द फिल्म दोस्ताना 2 में नजर आएंगी। इसके अलावा वह और भी कई प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी।