Hair Care Tips: सफेद बालों को कम करने के लिए करें सरसों का तेल का इस्तेमाल, इससे बनाएं ये चार हेयर पैक्स

Hair Care Tips: सफेद बालों को कम करने के लिए करें सरसों का तेल का इस्तेमाल, इससे बनाएं ये चार हेयर पैक्स

May 13, 2023 Off By NN Express

Hair Care Tips: आजकल बदलती लाइफस्टाइल, धूल, प्रदूषण और गलत खानपान के कारण कम उम्र में ही सफेद बालों की समस्या से जूझना पड़ता है। ऐसे में लोग समय से पहले ही उम्रदराज नजर आने लगते हैं। सफेद बालों को कम करने के लिए कई महंगे हेयर प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करते हैं। जिससे बालों को साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। आप नेचुरल उपाय अपनाकर भी सफेद बालों को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं, इन असरदार उपायों के बारे में…

सरसों का तेल और एलोवेरा जेल

इस पैक के इस्तेमाल से आप सफेद बालों की समस्या से राहत पा सकते हैं। इसके लिए एक छोटे बाउल में 2-3 बड़े चम्मच सरसों तेल लें, इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इस मिश्रण को बालों पर लगाएं। करीब 30 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से धो लें। हफ्ते में कम से कम 2-3 बार इस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सरसों का तेल, नींबू का रस और मेथी पाउडर

इसके लिए एक सरसों के तेल में नींबू का रस, मेथी पाउडर डालें। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं। अब इस पैक को बालों पर लगाएं। लगभग आधे घंटे बाद धो लें।

सरसों का तेल और दही

इस हेयर मास्क को बनाने के लिए सरसों के तेल में दही डालें। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें। अब इस पैक को स्कैल्प पर लगाएं। करीब 30-40 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से धो लें।

सरसों का तेल और केले का पैक

सबसे पहले एक बाउल में पके केले को मैश करें, अब इसमें सरसों का तेल मिलाएं। इस पेस्ट को स्कैल्प पर लगाएं, करीब आधे घंटे बाद बालों को धो लें।