Skin Care Tips: पिंपल्स फ्री स्किन पाना चाहती हैं, तो अपनाएं ये आसान नेचुरल तरीके

Skin Care Tips: पिंपल्स फ्री स्किन पाना चाहती हैं, तो अपनाएं ये आसान नेचुरल तरीके

May 10, 2023 Off By NN Express

Skin Care Tips: बदलते मौसम, गलत खानपान, प्रदूषण के कारण चेहरे पर पिंपल्स की समस्या हो सकती है। इससे राहत पाने के लिए लोग कई प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन घर में रखी कुछ चीजें भी आपके लिए मददगार साबित हो सकती हैं। स्किन केयर रूटीन में इन चीजों को शामिल कर पिंपल्स से राहत पा सकते हैं। जिसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता। तो आइए जानते हैं, चेहरे पर कैसे अप्लाई करें ।

खीरा का पेस्ट

खीरा में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-सी, पोटैशियम, मैंगनीज और कई तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। यह पिंपल्स को कम करने में मदद कर सकता है। इसके लिए खीरे को कद्दूकस कर लें, और इसे पिंपल पर कुछ देर के लिए लगाएं। करीब 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें। अगर आप नियमित रूप से इसे चेहरे पर अप्लाई करते हैं, तो आपको फर्क नजर आएगा।

एलोवेरा जेल लगाएं

एलोवेरा जेल में एंटी माइक्रोबॉयल प्रॉपर्टीज होती है। जो पिंपल्स को दूर करने में बेहद कारगर माना जाता है। इसके लिए रोजाना रात में चेहरे पर एलोवेरा जेल से मसाज करें और अगले दिन पानी से धो लें। यह स्किन को हाइड्रेट रखने में मददगार है।

अरंडी का तेल

अगर आप नेचुरल तरीके से पिंपल की छुट्टी करना चाहते हैं, तो अरंडी का तेल अप्लाई कर सकते हैं। यह एंटी माइक्रोबॉयल गुणों से भरपूर होती है। गर्मी में पिंपल और त्वचा की सूजन को दूर करने के लिए अरंडी का तेल बेहद कारगर है।

चेहरे पर शहद अप्लाई करें

शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पिपल्स की छुट्टी करने में मदद करते हैं। पिंपल्स की छुट्टी करना चाहते हैं, तो चेहरे पर शहद जरूर अप्लाई करें।