IPL 2023: एमआई ने आरआर को दी 6 विकेट से मात

IPL 2023: एमआई ने आरआर को दी 6 विकेट से मात

May 1, 2023 Off By NN Express

दिल्ली 01 मई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 1000वें मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 6 विकेट से हरा दिया। रोमांचक मुकाबले में मुंबई को आखिरी ओवर में 17 रन की जरूरत थी। जेसन होल्डर के सामने टिम डेविड ने शुरुआती 3 बॉल पर ही 3 छक्के लगाकर टीम को जीत दिला दी। डेविड 14 गेंद में 45 रन बनाकर नॉटआउट रहे।

राजस्थान से 21 साल के यशस्वी जायसवाल ने करियर का पहला शतक लगाया। उन्होंने 62 गेंद पर 124 रन की पारी खेली। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। मुंबई से सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंद पर 55 रन बनाए। पहली पारी में राजस्थान से यशस्वी जायसवाल ने 53 गेंद पर शतक बनाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। वह 62 गेंद में 124 रन बनाकर नॉटआउट रहे। यह उनकी आईपीएल करियर की पहली सेंचुरी भी रही।

दूसरी पारी में सूर्यकुमार यादव ने 24 गेंद पर फिफ्टी जड़ दी। संदीप शर्मा के डाइविंग कैच ने उन्हें 55 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। वे जब आउट हुए, तब मुंबई को 4 ओवर में 57 रन की जरूरत थी। 16वें ओवर में सूर्यकुमार यादव का विकेट गिरने के बाद बैटिंग पर आए टिम डेविड ने 14 गेंद पर 45 रन बनाए। मुंबई को आखिरी ओवर में 17 रन की जरूरत थी, डेविड ने 3 लगातार छक्के लगाकर टीम को जीत दिला दी।

यशस्वी जायसवाल ने शुरुआती ओवरों से ही अटैक करना शुरू किया। उन्होंने जोस बटलर के साथ 71 रन की पार्टनरशिप करने के बाद आखिरी ओवर तक बैटिंग की और टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। यशस्वी ने 53 गेंद पर आईपीएल करियर की पहली सेंचुरी लगाई, वह 62 गेंद में 124 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में उन्होंने 16 चौके और 8 छक्के लगाए, उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा।

यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2023 का तीसरा शतक लगाया। उनसे पहले कोलकाता के वेंकटेश अय्यर ने मुंबई के खिलाफ 104 और हैदराबाद के हैरी ब्रूक ने कोलकाता के खिलाफ 100 रन बनाए थे। यशस्वी के 124 रन इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर है, उन्होंने राजस्थान के लिए भी सबसे बड़े स्कोर की बराबरी की। उनसे पहले जोस बटलर भी राजस्थान के लिए 64 गेंद पर 124 रन बना चुके हैं।