Accident Breaking : बाइक और बस की टक्कर, 2 की मौत….

Accident Breaking : बाइक और बस की टक्कर, 2 की मौत….

April 30, 2023 Off By NN Express

हर्नाटांड़ मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में रविवार की सुबह बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक महिला और पुरुष हैं। बस की टक्कर से हादसा हुआ है। घटना तीन फेड़िया चौक के पास की है। बताया जा रहा कि दोनों इलाज के लिए बेतिया से हर्नाटांड़ जा रहे थे। फिलहाल दोनों का पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

मृतक युवक के पॉकेट से एक पर्ची मिली है जिस पर तरकुला आलम योगापट्टी लिखा हुआ है। जिस बाइक से दोनों जा रहे थे उसका नंबर BR 22AK8972 है। बताया जा रहा है कि बाइक और बस के आमने सामने टक्कर में बाइक सवार और चालक की मौत हो गई। स्थानीय लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि मारने वाले दोनों पति पत्नी हो सकते हैं।

बाइक सवार दोनों बगहा से हरनाटाड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही लव कुश बच के चपेट में दोनों आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास का क्षेत्रवाद से भी गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क हादसे के बाद ही घटनास्थल पर दोनों की मौत हो गई।

लौकरियां थाना अध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजा जा रहा है। पॉकेट से मिली पर्ची के आधार पर संबंधित थाना को इसकी सूचना दे दी गई है। बाइक पर 2 लोग सवार थे जिसमें एक महिला और एक पुरुष हैं। मामले की तहकीकात की जा रही है।