बीमारी से परेशान युवती ने किया सुसाइड, मामले की जांच में जुटी पुलिस …

बीमारी से परेशान युवती ने किया सुसाइड, मामले की जांच में जुटी पुलिस …

April 30, 2023 Off By NN Express

इंदौर के एमआईजी इलाके में रहने वाली एक युवती ने सुसाइड कर लिया। वह छह माह से दांत की बीमारी से परेशान थी। जिसका वह ट्रीटमेंट भी करवा रही थी। शनिवार को वह जॉब से घर आई और भाई को कॉल किया। जिसके बाद उसने सुसाइड कर लिया।

एमआईजी पुलिस के मुताबिक घटना नादिया नगर की है। यहां रहने वाली ज्ञानंदा (25) पुत्री राकेश मालवीय ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। रात में परिवार के लोगो ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को कमरे की चैकिंग में अभी किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। इधर पुलिस ने ज्ञानंदा का मोबाइल जब्त कर लिया है।

दांत का चल रहा था ट्रीटमेंट
ज्ञानंदा के जीजा परमशीष ने बताया कि उसका दांतों का ट्रीटमेंट चल रहा था। उसके दांतो को लेकर वह काफी डिप्रेशन में रहती थी। डॉक्टरों ने कुछ दांत निकाल दिए थे। लेकिन दर्द को लेकर कई सालों तक दवाई लेने की बात कही थी। जो दांत बचे थे। उसमें भी काफी तकलीफ बनी रहती थी। संभवत: इसी बात के चलते उसने यह कदम उठाया है।

माता-पिता आगरा में
ज्ञानंदा के पिता पेशे से टेलर हैं। परिवार में छोटा भाई है जो पिता के साथ हाथ बंटाता है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। जीजा ने बताया कि ज्ञानंदा के माता-पिता पारिवारिक फंक्शन आगरा में गए हुए थे। उन्हें जैसे ही मामले में जानकारी लगी वे इंदौर के लिये रवाना हो गए। रात में ज्ञानंदा को सबसे पहले बड़ी बहन ने देखा तो वह अपने बेटे को लेकर यहां पहुंची। इसके बाद भाई और पति परमशीष को जानकारी दी। परमशीष ने उसे उतारकर सीपीआर दी। लेकिन शरीर में हलचल नहीं होने के चलते उसे लेकर ओपोलो अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।