CG NEWS : किसान पर जंगली सुअर ने किया हमला, गले और दोनों पैर में आई गंभीर चोट

CG NEWS : किसान पर जंगली सुअर ने किया हमला, गले और दोनों पैर में आई गंभीर चोट

April 25, 2023 Off By NN Express

कांकेर, 25 अप्रैल ।  जिले में एक किसान पर जंगली सुअर ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके दोनों पैर और गले में चोटें आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना ताड़ोंकी थाना क्षेत्र की है। ग्राम तुमापाल निवासी किसान मन्नू राम खेत मे काम कर रहे थे तभी अचानक जंगली सूअर आ गया और किसान पर जानलेवा हमला कर दिया। जंगली सुअर के हमले से किसान के पैर व गले में गंभीर चोटें आई है। किसान को अस्पताल ले जाया जा रहा है।