Breaking News : कूनो में एक और चीते की मौत,सुबह से सिर झुकाए बैठा था सुस्त….

Breaking News : कूनो में एक और चीते की मौत,सुबह से सिर झुकाए बैठा था सुस्त….

April 24, 2023 Off By NN Express

श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 चीतों में से एक नर वयस्क चीते की रविवार शाम मौत हो गई। हाल ही में इसका नाम उदय रखा गया था। कूनो प्रबंधन के अनुसार सुबह चीता सुस्त देखा गया। स्वास्थ्य परीक्षण में बीमार मिलने के बाद उसे तुरंत उपचार भी शुरू कर दिया गया, परंतु शाम चार बजे उसने दम तोड़ दिया। 23 अप्रैल की सुबह वन विभाग की टीम ने देखा कि उदय की तबीयत खराब लग रही है। उसे ट्रैंकुलाइज कर मेडिकल सेंटर लाया गया। फिर शाम करीब 4 बजे इलाज के दौरान ही चीते उदय की मौत हो गई।

चीते की मौत का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा। बता दें कि इसके पहले 27 मार्च को नामीबिया से लाई गई मादा चीता साशा की किडनी की बीमारी से मौत हो चुकी है। नामीबिया से आठ और दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते लाए गए हैं। कुल 20 चीते आए थे। इनमें से दो चीतों की मौत हो गई है। कूनो में अब 18 चीते और चार शावक बचे हैं।