CG Weather Alert : प्रदेश भर में झमाझम बारिश, इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, वज्रपात व ओले की संभावना 

CG Weather Alert : प्रदेश भर में झमाझम बारिश, इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, वज्रपात व ओले की संभावना 

April 23, 2023 Off By NN Express

रायपुर,23 अप्रैल  राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई है। बारिश की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। तो वहीं तापमान में काफी गिरावट आयी है। जो तापमान प्रदेश में 43 से 44 डिग्री पर पहुंच गया था, वो तापमान गिरकर आज 26 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक एक द्रोणिका /हवा की अनियमित गति उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश से तमिलनाडु तक स्थित है। प्रदेश में नमी युक्त हवा का आगमन लगातार बना हुआ है। प्रदेश में कल दिनांक 23 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा अंधड़ चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान में सार्थक परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। रायपुर में शाम होते ही अंधड़ के बाद कई इलाकों में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने पहले ही प्रदेश के सभी जिलों में अंधड़ चलने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई थी। उधर, मनेंद्रगढ़ और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं 4 लोगों की मौत और 4 लोग झुलस गए हैं। वहीं तेज आंधी-तूफान की वजह से बेमेतरा में पिछले आधे घंटे से बिजली बंद है।

शाम होते होते दुर्ग-भिलाई और रायपुर में बौछारें शुरू हो गई।मौसम विभाग ने अगले 4 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। रापुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के सभी जिलो के लिए अलर्ट जारी हुआ है। बस्तर संभाग के कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर के साथ इससे लगे जिलो में भी अलर्ट,गरज चमक के साथ अंधड़ के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवा की वजह से प्रदेश के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ओलावृष्टि भी हुई है। इस वजह से मौसम पिछले 2 दिनों से ठंडा है। राजधानी रायपुर में गुरुवार रात को बारिश हुई थी।बस्तर में देर शाम तक मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि बस्तर संभाग के कुछ जिलों में और कबीरधाम जिले के आसपास के इलाकों में आज ओले गिरने की आशंका है।