Pamela Chopra Death : यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का निधन, मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार….

Pamela Chopra Death : यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का निधन, मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार….

April 20, 2023 Off By NN Express

 Pamela Chopra passes away at 74: यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का गुरुवार सुबह, 20 अप्रैल को निधन हो गया, वह 74 साल की थीं। पामेला चोपड़ा एक प्रसिद्ध भारतीय प्लेबैक सिंगर थीं। इसके साथ ही वो फिल्म लेखक और निर्माता भी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पिछले 15 दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था, लेकिन उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं आ रहा था। यश राज के ऑफिशियल पेज से जो जानकारी शेयर की गई है, उसमें कहा गया है कि पामेला चोपड़ा का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे मुंबई में हो चुका है। 

पामेला चोपड़ा को आखिरी बार यश राज की डॉक्यूमेंट्री ‘द रोमांटिक्स’ में देखा गया था। जहां उन्होंने अपने पति यश चोपड़ा और उनकी जर्नी के बारे में बात की थी। ‘द रोमांटिक्स’ में सिर्फ यश चोपड़ा ही नहीं, बल्कि पामेला के बारे में भी वो बातें दिखाई दी, जिन्हें आम लोग अनजान थे।

शो में, पामेला ने उन दिनों को याद किया जब निर्देशक ने एक निर्माता के रूप में अपनी पहली फिल्म (दाग, 1973) की रिलीज से पहले कई रातों की नींद हराम की थी। फीमेल पर्सपेक्टिव कैसे काम करता है, यह समझने के लिए यश भी अक्सर अपनी पत्नी के पास पहुंचते थे और उनसे मदद लेते थे।