CG BIG BREAKING : सड़क किनारे मिली भाजपा नेता की लाश, इलाके में फैली सनसनी….

CG BIG BREAKING : सड़क किनारे मिली भाजपा नेता की लाश, इलाके में फैली सनसनी….

April 17, 2023 Off By NN Express

मुंगेली,17 अप्रैल  जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंगेली जिले के लोरमी में एक भाजपा नेता का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि लोरमी के गोल्हापारा में सड़क के किनारे भाजपा नेता का शव मिला है। इस घटना से आस-पास के इलाकों में सनसनी फ़ैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी नेता शत्रुघ्न साहू रविवार की शाम से ही लापता थे। जिसके बाद आज उनका सड़क के किनारे शव मिला। ये पूरा मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।