स्ट्रैस मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स….

स्ट्रैस मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स….

April 16, 2023 Off By NN Express

How To Remove Stretch Marks: कुछ लोग स्ट्रैस मार्क्स की समस्या से परेशान रहते हैं. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स यूज कर सकते हैं. लेकिन इन सबके बावजूद भी स्ट्रैस मार्क्स कम नहीं होते हैं. लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है.क्योंकि अब आप कुछ तरीकों को अपनाकर स्ट्रैस मार्क्स से छुटकारा पा सकते हैं. चलिए हम यहां आपको बताएंगे कि स्ट्रैस मार्क्स (Stretch Marks) से किन तरीकों से छुटकारा पा सकते हैं?

स्ट्रैस मार्क्स से छुटकारा पाने का तरीका

चीनी से स्क्रब करें- स्किन का स्ट्रैस मार्क्स ठीक करने के लिए चीनी (Sugar) आपकी मदद कर सकती है. जी हां चीनी का स्क्रब तैयार कर सकते हैं. इससे स्किन का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और स्किन का स्ट्रैस मार्क्स धीरे-धीरे कम होने लगता है. इसलिए स्ट्रैस मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए आप यह तरीका अपना सकते हैं. हल्दी की लें मदद- एंटी ऑक्सीडेंट तत्वों से भरूपर हल्दी (Turmeric) स्ट्रैस मार्क्स की समस्या से दूर करने में मदद करती है.इसका इस्तेमाल करने के लिए आप नारियल के तेल में एक चुटकी हल्दी डालकर पेस्ट बनाएं. अब इस पेस्ट को स्ट्रैस मार्क्स पर अप्लाई करें और हल्के हाथों से मसाज करें. ऐसा करने से आपके स्ट्रैस मार्क्स की समस्या दूर हो जाएगी.

कोकोनट ऑयल लगाएं-

अगर आप भी स्ट्रैस मार्क्स की समस्या से परेशान हैं तो आपको नारियल तेल की मदद लेनी चाहिए. इसके लिए आप नारियल के तेल में एलोवेरा जेल मिलाकर स्किन पर लगाएं. ऐसा करने से आपके दाग-धब्बे भी धीरे-धीर ठीक हो जाएंगे.

आमंड ऑयल-

बादाम के में कई ऐसे गुण होते हैं जो स्ट्रैस मार्क्स को ठीक करने में मददागर होते हैं. इसका इस्तेमाल करने के लिए हर रोज बादाम के तेल (almond oil) को स्ट्रैस मार्क्स की मालिश करें. इससे स्ट्रैस मार्क्स कम होने लगेंगे और स्किन भी ग्लोइंग करेगी

एलोवेरा जेल अप्लाई करें-

स्किन के स्ट्रैच मार्क ठीक करने के लिए आप एलोवेरा जेल (Aloe vera gel) की मदद ले सकते हैं. इसका इस्तेमाल करने के लिए बादाम के तेल में एलोवेरा जेल में बादाम का तेल मिलाकर लगाएं.