चिलचिलाती धूप से राहत दिलाएगी चॉकलेट लस्सी, इस आसान विधि से करें तैयार

चिलचिलाती धूप से राहत दिलाएगी चॉकलेट लस्सी, इस आसान विधि से करें तैयार

April 15, 2023 Off By NN Express

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

  • 1 चम्मच चॉकलेट फ्लेवर सिरप
  • 1 कप बर्फ के टुकड़े
  • 200 ग्राम ठंडा गाढ़ा दही
  • एक चुटकी नमक
  • 8 -9 भुने हुए बादाम
  • 2 बड़े चम्मच पानी

विधि :

  • सबसे पहले बर्फ और दही को सीधे ब्लेंडर में डालें।
  • अब इसमें एक चुटकी नमक डालें।
  • इसके बाद ऊपर से चॉकलेट फ्लेवर सिरप मिलाएं।
  • अब कुछ कटे हुए बादाम डालें और सभी को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें।
  • लस्सी का गाढ़ापन मन मुताबिक करने के लिए जरूरत के हिसाब से पानी मिलाएं।
  • अब एक ग्लास में लस्सी डालें और बादाम से इसे गार्निश करें।
  • अंत में इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।