Accident News : तेज रफ्तार ट्रक का कहर! बाइक सवार को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत….

Accident News : तेज रफ्तार ट्रक का कहर! बाइक सवार को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत….

April 7, 2023 Off By NN Express

लोनी बार्डर क्षेत्र नहर मार्ग में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस पूरी घटना में राहत की बात यह रही कि बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति को गंभीर चोटें नहीं आईं। उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। वहीं, मृतक के परिजनों नेअज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी है।

दिल्ली दुर्गापुरी डी मार्क में काम करने वाला हर्ष 22 वर्ष पुत्र नरेश कुमार निवासी गांव पैथवाड़ी (मेरठ) अपने दोस्त प्रियांशु त्यागी पुत्र सुधीर त्यागी के साथ मंगलवार देर रात दिल्ली जा रहा था। इसी दौरान बंथला नहर बेहटा मार्ग पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने युवक की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक सवार युवक हर्ष (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक समेत चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए दिल्ली जीटीवी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान हर्ष की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।