NTPC कोरबा एवं सीपत के विद्युत उत्पादन में आई गिरावट, PLF भी रहा कम

NTPC कोरबा एवं सीपत के विद्युत उत्पादन में आई गिरावट, PLF भी रहा कम

April 4, 2023 Off By NN Express

रायपुर, 04 अप्रेल। छत्तीसगढ़ राज्य में NTPC के चार विद्युत संयंत्र कोरबा, सीपत, लारा, भिलाई (संयुक्त उपक्रम) प्रचालन में हैं। इनमें कोरबा एवं सीपत संयंत्र का प्रदर्शन 2021-22 के मुकाबले 2022-23 में कुछ कमजोर रहा। उत्पादन में कमी के साथ प्लांट लोड फैक्टर (PLF) में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि कोरबा संयंत्र ने टारगेट से ज्यादा बिजली उत्पादन किया। इधर, लारा एवं भिलाई प्रदर्शन बेहतर रहा है।

देखें संयंत्रवार विद्युत उत्पादन के आकड़े (मिलियन यूनिट में) :

एनटीपीसी कोरबा

  • क्षमता : 2600 मेवा
  • लक्ष्य : 19,913.13
  • उत्पादन (2022-23) : 20,259.67
  • उत्पादन (2021-22) : 21,245.37
  • पीएलएफ (2022-23) : 91.15
  • पीएलएफ (2021-22) : 93.28

एनटीपीसी सीपत

  • क्षमता : 2980 मेवा
  • लक्ष्य : 28,585.00
  • उत्पादन (2022-23) : 21,168.00
  • उत्पादन (2021-22) : 21,220.75
  • पीएलएफ (2022-23) : 81.09
  • पीएलएफ (2021-22) : 81.29

एनटीपीसी लारा

  • क्षमता : 1600 मेवा
  • लक्ष्य : 11,439.00
  • उत्पादन (2022-23) : 11,685.43
  • उत्पादन (2021-22) : 11,365.81
  • पीएलएफ (2022-23) : 83.37
  • पीएलएफ (2021-22) : 81.09

एनटीपीसी भिलाई

  • क्षमता : 500 मेवा
  • लक्ष्य : 3528.00
  • उत्पादन (2022-23) : 3728.71
  • उत्पादन (2021-22) : 3517.73
  • पीएलएफ (2022-23) : 86.50
  • पीएलएफ (2021-22) : 80.31