Hrithik Roshan: अंबानी की पार्टी में सबा आजाद की सैंडल पकड़े नजर आए ऋतिक, यूजर बोले- दीवाना हो तो ऐसा

Hrithik Roshan: अंबानी की पार्टी में सबा आजाद की सैंडल पकड़े नजर आए ऋतिक, यूजर बोले- दीवाना हो तो ऐसा

April 4, 2023 Off By NN Express

Hrithik Roshan-Saba Azad: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सबा आजाद (Saba Azad) की लव स्टोरी की बॉलीवुड गलियारों अब मशहूर हो चुकी है। हाल ही में दोनों ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ की ग्रैंड ओपनिंग में एक साथ नजर आए थे। सोशल मीडिया पर इस कपल की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई थी। वहीं अब ऋतिक रोशन की एक नई तस्वीर सामने आई है जिसे देखने के बाद  सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

रियल लाइफ कपल्स अक्सर लव गोल्स सेट करते रहे हैं।ऋतिक रोशन  और सबा आजाद भी इन्ही में से एक हैं। फोटो ऋतिक किसी शख्स से बात करते दिखाई दे रहे हैं। इसी के साथ-साथ उनके हाथ पर नजर डाले तो उन्होंने अपनी लेडी लव सबा की हील्स पकड़े हुए है।

सबा की उम्र 37 साल है तो वहीं ऋतिक 49 साल के है। दोनों के बीच उम्र का बड़ा फासला है लेकिन दोनों ने इसे नजर अंदाज कर दिया। ये कपल पिछले एक साल से पब्लिकली अपीयरेंस दे रहे हैं, दोनों ने रिलेशनशिप स्टेट्स पर चुप्पी साधी हुई है। वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक को बड़े पर्दे पर आखिरी बार ‘विक्रम वेधा’ में देखा गया था। जल्द ही एक्टर दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आएंगे। तो वहीं सबा हाल ही में ‘रॉकेट बॉयज सीजन 2’ में नजर आई है। सबा इस सीरीज में एक बार फिर वकील परवाना ईरानी की भूमिका में नजर आई हैं।