संजय मांजरेकर ने दिया विराट कोहली पर वर्डिक्ट- रन बना रहे थे, लेकिन पावरगेम था मिसिंग

संजय मांजरेकर ने दिया विराट कोहली पर वर्डिक्ट- रन बना रहे थे, लेकिन पावरगेम था मिसिंग

September 27, 2022 Off By NN Express

भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना है कि विराट कोहली का पावरगेम धीरे-धीरे लौट रहा है और टी20 वर्ल्ड कप से पहले वह चिर परिचित लय में आ रहे हैं। कोहली ने करीब तीन साल तक खराब फॉर्म से जूझने के बाद एक महीने का ब्रेक लिया था। वह एशिया कप में फॉर्म में लौटे और भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाए। इसके बादऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया।मांजरेकर ने स्पोटर्स 18 पर कहा, ‘एशिया कप के हर मैच से उन्होंने रन बनाए और सिर्फ रन ही नहीं बनाए बल्कि प्रदर्शन में सुधार भी हुआ है। मुझे लगता है कि पावरगेम लौट आया है। उसका अपने पावरगेम पर भरोसा लौट रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘एक समय था जब उसके रन बन रहे थे लेकिन पावरगेम नहीं लौट रहा था। अब वह लौट रहा है उन्होंने कहा कि वह अच्छे चौके-छक्के लगा रहे हैं जो अच्छा संकेत है। मांजरेकर ने कहा, ‘वह अच्छी गेंदों पर चौके-छक्के लगा रहा है और यह आत्मविश्वास से आता है। यह ऐसा खिलाड़ी है जिसका आत्मविश्वास जबर्दस्त है और इसी से वह जबर्दस्त प्रदर्शन करता आया है लेकिन लंबे समय से रन नहीं बन रहे थे जिससे उसका आत्मविश्वास हिल गया था।