BREAKING : एक और उपलब्धि: RLV का हुआ सफल टेस्ट, ISRO ने किया करिश्माई काम

BREAKING : एक और उपलब्धि: RLV का हुआ सफल टेस्ट, ISRO ने किया करिश्माई काम

April 2, 2023 Off By NN Express

नई दिल्ली,02 अप्रैल I भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने नई ऊंचाई हासिल की है. इसरो, डीआरडीओ और वायुसेना ने मिलकर रविवार सुबह आरएलवी (RLV) के लैंडिग मिशन को सफलतापूर्व अंजाम दिया. इसरो ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है.

अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इसरो ने लिखा, भारत ने कर दिखाया. (India Achieved it). ये सफल परीक्षण कर्नाटक के चित्रदुर्ग स्थित एरोनॉटिकल टेस्ट रेंज में अंजाम दिया गया. ये अंतरिक्ष यान बिल्कुल नासा के उस स्पेस शटल जैसा दिखता है जिसने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में सबसे बड़े ट्रांसपोर्टर के तौर पर काम किया था.