Raipur Crime : लाखों की सट्टा-पट्टी के साथ 4 सट्टेबाज गिरफ्तार

Raipur Crime : लाखों की सट्टा-पट्टी के साथ 4 सट्टेबाज गिरफ्तार

April 1, 2023 Off By NN Express

रायपुर,01 अप्रैल  जुआ सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रायपुर की उरला थाना पुलिस ने 4 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सट्टापट्टी और नकदी जब्त की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में थाना उरला पुलिस की टीम ने थाना उरला क्षेत्रांतर्गत सरोरा चौक के पास सट्टा संचालित करते 4 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी 5,540/- रूपये तथा सट्टा-पट्टी जब्त की। सटोरियों के विरूद्ध थाना उरला में छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 06 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर सटोरियों को जेल भेजा गया।

गिरफ्तार सटोरियों के नाम बैजू गिरी गोस्वामी पिता स्व आनंद गिरी गोस्वामी उम्र 42 साल साकिन बड़े अशोक नगर गुढ़ियारी थाना गुढ़ियारी रायपुर। सोनू पाटिल पिता झुमल लाल पाटिल उम्र 34 साल साकिन एकता नगर सेक्टर-01 गुढ़ियारी थाना गुढ़ियारी रायपुर। मानेश्वर वर्मा उर्फ गोलू पिता हरिशचंद वर्मा उम्र 35 साल साकिन जनता कॉलोनी गुढ़ियारी थाना गुढ़ियारी रायपुर। देवराज भट्ट पिता सालिक राम भट्ट उम्र 39 साल साकिन बजरंग नगर बीरगांव थाना उरला रायपुर।