Raipur Crime : पड़ोसी ने महिला के सीने पर मारा चाकू, मेकाहारा में भर्ती….

Raipur Crime : पड़ोसी ने महिला के सीने पर मारा चाकू, मेकाहारा में भर्ती….

March 31, 2023 Off By NN Express

रायपुर,31 मार्च I राजधानी रायपुर में फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। आजाद चौक थाना क्षेत्र में मामूली विवाद में युवक ने महिला पर चाकू से जानलेवा वार कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, शिवनगर की रहने वाली मालाबाई बरवे गुरुवार शाम 7.30 बजे घर के सामने अपने बेटे पंकज बरवे के साथ बैठी थी, तभी पड़ोस में रहने वाला देवा निषाद वहां आया। पुराने विवाद में वो दोनों मां-बेटे के साथ गालीगलौज करने लगा। दोनों ने उसे ऐसा करने से मना किया, लेकिन इस पर भी वो नहीं माना।

इसके बाद आरोपी ने अपने पास रखे चाकू से महिला के सीने में वार कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर महिला का पति और आसपास के लोग वहां आए, तब तक आरोपी फरार हो गया था। इसके बाद आनन-फानन में महिला को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है। आजाद चौक थाना प्रभारी नीतेश ठाकुर ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.