गोलीबारी में दो लोगों की मौत….जांच में जुटी पुलिस….

गोलीबारी में दो लोगों की मौत….जांच में जुटी पुलिस….

March 26, 2023 Off By NN Express

हैम्बर्ग में गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई है। इस बात की जानकारी रविवार को एक अधिकारी ने दी। हालांकि, इससे ज्यादा पुलिस ने कुछ नहीं बताया है। पुलिस के मुताबिक, एक ऑपरेशन पूरा कर लिया है और अब जांच कर रहे हैं। एक महीने के अंदर हैमबर्ग में गोलीबारी की ये दूसरी घटना है। एक प्रवक्ता ने अपराधी पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। बिल्ड ने बताया कि आधी रात से कुछ देर पहले पुलिस को बुलाया गया और 28 वाहन घटनास्थल पर पहुंचे। मृतकों की कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि इस हमले का कारण क्या है। साथ ही, पुलिस आरोपियों को पहचानने के लिए ऑपरेशन चला रही है। अब तक, अपराध के मकसद के बारे में कोई विश्वसनीय जानकारी नहीं है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

हैम्बर्ग में धर्मस्थल येहोवा विटनेस किंगडम हॉल में 10 मार्च को घातक गोलीबारी हुई थी। उस दौरान हमले में कई लोग मारे गए और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की भी सूचना मिली थी। येहोवा हॉल में स्थानीय समयानुसार रात करीब 9 बजे यह घटना हुई थी। अधिकारियों ने बताया था कि यह घटना ग्रोस बोर्स्टेल इलाके में हुई थी। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमने गोली चलने की आवाज सुनी। हमलावर ने लगातार 12 राउंड फायर किया।