KORBA : पूजा पाठ करने के दौरान आग की चपेट में आई महिला झुलसी, अस्पताल में भर्ती

KORBA : पूजा पाठ करने के दौरान आग की चपेट में आई महिला झुलसी, अस्पताल में भर्ती

March 25, 2023 Off By NN Express

कोरबा, 25 मार्च । पूजा पाठ करने के दौरान एक महिला आग की चपेट में आने से सामान्य रुप से झुलस गया। सीएसईबी काॅलोनी में रहने वाली महिला जानकी साहू के साथ यह घटना घटी। महिला को पहले सीएसईबी के विभागीय अस्पताल में दाखिल किया गया जहां से उसे मेडिकल काॅलेज रिफर कर दिया गया। सामान्य रुप से जलने के कारण महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार सीविल लाईन थाना क्षेत्र के सीएसईबी काॅलोनी में रहने वाली एक वृद्ध महिला आग की चपेट में आने से सामान्य रुप से झुलस गई। हादसा होने के बाद महिला को तत्काल बुधवारी स्थिती सीएसईबी के विभागीय अस्पताल में भर्ती किया गया जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।

इस संबंध में सीएसईबी चौकी प्रभारी शिव कुमार धारी ने बताया,कि सूचना मिलने के बाद महिला का बयान लेने पुलिस अस्पताल पहुंची जहां उसने बताया कि नवरात्री की पूजापाठ करन के दौरान उसके साथ यह हादसा हुआ।