Big Breaking : Rahul Gandhi के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, CM अशोक गहलोत का आया ये बयान….

Big Breaking : Rahul Gandhi के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, CM अशोक गहलोत का आया ये बयान….

March 19, 2023 Off By NN Express

नई दिल्ली,19 मार्च I ‘यौन उत्पीड़न’ पीड़ितों के बारे में जानकारी मांगने के लिए पुलिस द्वारा दिए गए नोटिस के संबंध में स्पेशल सीपी (कानून-व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे। राहुल गांधी ने इसका उल्लेख भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपने भाषण में किया था।

सागर प्रीत हुड्डा स्पेशल सीपी ने कहा की 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी ने जो बयान दिया था उसमें ये बात कही थी की यात्रा के दौरान उन्हें बहुत सारी महिलाएं मिली थी जो रो रही थीं। उन्होंने बताया कि उनके साथ बलात्कार हुआ है। ये गंभीर मामला है, इस विषय में जानकारी जुटाने की पुलिस ने कोशिश की थी लेकिन हमें सफलता नहीं मिली। उसी सिलसिले में आज मैं जानकारी लेने आया हूं। यात्रा दिल्ली से भी गुजरी थी तो हम जानकारी लेना चाहते हैं, अगर दिल्ली का कोई मामला होगा तो हम तुरंत कार्रवाई शुरू करें।

पवन खेड़ा ने कहा की जो घटनाक्रम है हम उसका नियामानुसार जवाब देंगे लेकिन इस तरह से आना कहां तक सही है?भारत जोड़ों यात्रा को खत्म हुए आज 45 दिन हो गए, यह आज पूछ रहे हैं।ये दर्शाता है कि सरकार घबराई हुई है।अभी मुझे अंदर जाने से रोका गया,क्यों रोका गया यह सड़क है यहां कोई भी आ जा सकता है।

राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा की बिना गृह मंत्रालय और बिना ऊपर के निर्देश के यह संभव नहीं कि यह(पुलिस) यहां तक पहुंचे। जब राहुल गांधी ने कह दिया कि उन्हें नोटिस मिला है वे उसका जवाब देंगे इसके बावजूद पुलिस यहां पहुंची है। इनकी हिम्मत कैसे हो गई कि यह यहां तक पहुंच गए। पूरा देश इनकी हरकतों को देख रहा है देश इन्हें माफ नहीं करेगा। आज की हरकत बेहद गंभीर है। जांच करने से कोई इंकार नहीं कर रहा है।