Big Breaking: राजमार्ग में बड़ा हादसा, बस दुर्घटनाग्रस्त होने से 5 लोग हुए घायल….

Big Breaking: राजमार्ग में बड़ा हादसा, बस दुर्घटनाग्रस्त होने से 5 लोग हुए घायल….

March 19, 2023 Off By NN Express

मुंबई,19 मार्च । मुंबई से बेंगलुरु जा रही एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसा पुणे के बावधन के पास मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर हुआ है। बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पांच लोग घायल हो गए हैं. पुणे दमकल विभाग के अधिकारी के अनुसार, घायल को अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, बस पुणे में बावधन के पास मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक अधिकारी ने कहा घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल खबर लिखे जाने तक पुणे फायर ब्रिगेड के अधिकारी और पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद थे। इससे पहले, शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के गोरी पोरा इलाके में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कई यात्री घायल हो गए थे। एएनआई से बात करते हुए बिहार के यात्रियों में से एक ने कहा दुर्घटना के समय बस में करीब 50-52 लोग सवार थे। उनमें से 3-4 लोगों की हालत गंभीर है और कई अन्य घायल हैं।