Honor Killing : संतान ने दुनिया में आने से पहले ही खो दिया पिता, प्रेमी जोड़े ने हत्या के डर से छोड़ा था आगरा…..

Honor Killing : संतान ने दुनिया में आने से पहले ही खो दिया पिता, प्रेमी जोड़े ने हत्या के डर से छोड़ा था आगरा…..

March 15, 2023 Off By NN Express

आगरा,15 मार्च  परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ शादी करने के बाद रामा देवी और राज परमार आगरा छोड़ गए थे। उन्हें डर था कि इस शादी से नाराज स्वजन उनकी हत्या कर सकते हैं। जिसके चलते दोनों हैदराबाद में रहने लगे थे। डेढ़ वर्ष वहां रहने के दौरान दोनों को लगा कि स्वजन का गुस्सा अब शांत हो गया होगा। उसके मां बनने की खुशी में परिवार के लोग शायद माफ कर दें। हैदराबाद में अपनी देखभाल न हो पाने की चिंता भी थी। इन सब कारणों के चलते वे वापस यहां आ गए थे। करीबी लोगों ने बताया कि रामा ने अपने स्वजन को आगरा आने की जानकारी नहीं दी थी। वह बच्चे के साथ ही स्वजन से मिलना चाहती थी।

डेढ़ वर्ष वहां रहने के दौरान दोनों को लगा कि स्वजन का गुस्सा अब शांत हो गया होगा। उसके मां बनने की खुशी में परिवार के लोग शायद माफ कर दें। हैदराबाद में अपनी देखभाल न हो पाने की चिंता भी थी। इन सब कारणों के चलते वे वापस यहां आ गए थे। करीबी लोगों ने बताया कि रामा ने अपने स्वजन को आगरा आने की जानकारी नहीं दी थी। वह बच्चे के साथ ही स्वजन से मिलना चाहती थी।

भाई शिवशंकर और परिवार के लोग उसे जबरन पहले पति के पास भेजना चाहते थे। वह इसके लिए तैयार नहीं थी। डेढ़ वर्ष पहले घर छोड़कर वह राज के साथ हैदराबाद चली गई। शादी करके उसके साथ रहने लगी। यह बात भाई शिवशंकर और परिवार के लोगों को बुरी लग गई।

राज परमार की हत्या की खबर मिलने पर धौलपुर में परिवार का रोना-पीटना मच गया। वह आगरा आ गए। स्वजन ने बताया कि गर्भवती पत्नी रामा देवी की हत्या के कुछ समय बाद हालत खराब हो गई। उसे धौलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया है। चिकित्सकों ने बुधवार को उसका आपरेशन बताया है। गर्भ में पल रहे शिशु ने दुनिया में आने से पहले ही पिता को खो दिया। स्वजन ने पोस्टमार्टम के बाद शाम को गांव में राज का अंतिम संस्कार कर दिया।