BIG BREAKING NEWS : बोरवेल में गिरे 8 साल के बच्चे को सकुशल बाहर निकाला गया…देखे Video….

BIG BREAKING NEWS : बोरवेल में गिरे 8 साल के बच्चे को सकुशल बाहर निकाला गया…देखे Video….

March 15, 2023 Off By NN Express

मध्य प्रदेश, 15 मार्च I विदिशा में 60 फीट के बोरवेल में गिरे हुए 8 साल के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

ज्ञात हो कि मंगलवार सुबह लटेरी तहसील के खेरखेड़ी पठार में बंदरों को देखकर सात वर्षीय लोकेश अहिरवार भागा और खेत में खुले पड़े 60 फीट गहरे बोरवेल में जाकर गिर गया। वह लगभग 43 फुट की गहराई पर फंसा हुआ था राहत और बचाव कार्य लगातार जारी रहा। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी बच्चे को बचाने के लिए चलाए जा रहे राहत और बचाव अभियान पर नजर बनाए हुए थे। अधिकारियों से भी लगातार संपर्क में थे।