Bus Accident: भीषण बस दुर्घटना में छह यात्रियों की मौत, 28 घायल….

Bus Accident: भीषण बस दुर्घटना में छह यात्रियों की मौत, 28 घायल….

March 12, 2023 Off By NN Express

नेपाल के सिंधुली जिले में रविवार को एक भीषण बस एक्सीडेंट हो गई। इसमें तीन महिलाओं सहित कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं, इस हादसे में करीब 28 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक बस में कुल 34 लोग सवार थे।  नेपाल के सिंधुली जिले में रविवार को एक भीषण बस एक्सीडेंट हो गई। इसमें तीन महिलाओं सहित कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं, इस हादसे में करीब 28 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक बस में कुल 34 लोग सवार थे।

पुलिस ने कहा कि हादसे में तीन पुरुषों और तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस उपाधीक्षक चिरंजीवी दहल ने घटना के बारे में बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, दुर्घटना तब हुई जब चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के बाद बस पहाड़ी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायल यात्रियों को खुरकोट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक राज कुमार सिलवाल ने कहा कि गंभीर रूप से घायल यात्रियों में से पांच को इलाज के लिए काठमांडू ले जाया जाएगा। पुलिस ने बताया कि फिलहाल बस चालक फरार है।