CRIME NEWS : पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले पांच लड़के समेत 1 लड़की गिरफ्तार….

CRIME NEWS : पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले पांच लड़के समेत 1 लड़की गिरफ्तार….

March 4, 2023 Off By NN Express

नोएडा,04 मार्च  पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहाँ पुलिस ने लेप्स हुई पॉलिसी को केन्सिल कराकर ब्याज सहित पूरा पैसा दिलाने के नाम पर व पॉलिसी पर सस्ती ब्याज दरों पर लोन दिलाने के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने वाले मुख्य अभियुक्ता सलोनी जैन और साथियों समेत कम्पनी ए-7, प्रथम तल, सेक्टर-10, नोएडा से गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्तों के कब्जे से 1 स्मार्ट फोन, 5 की-पैड फोन व कालिंग डाटा बरामद किया गया है। आरोपियों में सलोनी जैन इस गैंग के मुख्य सरगना के रूप में काम कर रही थी। सलोनी जैन पहले एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करती थी। उसी कंपनी से वह लोगों के नाम और उनके पॉलिसी की डेटाशीट लेकर इस गैंग के साथ धोखाधड़ी करती थी।

अभियुक्तों द्वारा जनता के व्यक्तियों को कॉल करके उनकी लेप्स हुई पॉलिसी को केन्सिल कराकर ब्याज सहित पूरा पैसा दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर उनसे फाईल चार्ज व अन्य खर्चे के नाम पर उनसे पैसे ले लेते थे व पॉलिसी पर सस्ती ब्याज पर लोन दिलाने के नाम पर भी लोगो से पैसा हड़प लेते थे। अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया कि मुख्य अभियुक्ता सलोनी जैन पूर्व में इन्स्योरेन्स कम्पनी में नौकरी करती थी। जहां से यह पॉलिसी धारको का डाटा ले आयी और उसी लिस्ट में से पॉलिसी धारको को कॉल करके धोखाधड़ी किया करते थे।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम-

1.सलोनी जैन 2.दिवाकर शर्मा 3.नजफ मेंहदी, 4.विनोद शर्मा, 5.दीपक झा, 6.विपिन कुमार।