Navratri 2022: नवरात्रि के व्रत रखने के हैं कई फायदे, बस इन बातों का रखें ख्याल

Navratri 2022: नवरात्रि के व्रत रखने के हैं कई फायदे, बस इन बातों का रखें ख्याल

September 25, 2022 Off By NN Express

Navratri 2022: 26 सितंबर से नवरात्रि का त्योहार शुरू होने वला है। इस त्योहार में लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ उत्सव का मजा लेते हैं। इस दौरान सड़कें रंगों और रोशनी से जगमगाती हैं, वहीं लोग अपने प्रियजनों को नए कपड़े उपहार में देते हैं, और एक साथ उत्सव का मजा लेते हैं। देवी शक्ति और देवी दुर्गा की पूजा करने के बाद लोग उपवास रखते हैं। महिलाएं अपने परिवार के लिए देवी का आशीर्वाद लेने के लिए दिन भर उपवास रखती हैं। ऐसे में यहां जानिए फास्टिंग के फायदे

इंट्रोस्पेक्शन- नवरात्रि ऐसा समय है आराम करने, एक ब्रेक लेने और लोगों और हमारे चारों ओर की खुशियों के प्रति आभारी होने का भी समय है। फास्टिंग शरीर को आराम देने और मन की बेचैनी को कम करने में मदद करता है।

शरीर को करता है साफ- फास्टिंग शरीर में पाचन को सही रखता है। यह शरीर के टॉक्सिन को निकालने और शरीर को साफ करने में मदद करता है। यह शरीर में सुस्ती को कम करने में भी मदद करता है।

डिटॉक्स होती है बॉडी- अगर आप 16 घंटे कुछ नहीं खाते तो सिस्टम को रेस्ट मिलता है और शरीर डिटॉक्स होता है। 

मेडिटेशन- फास्टिंग से मन की बेचैनी कम होती जाती है, ऐसे में ध्यान लगाना आसान हो जाता है। ये शरीर को शांत करने में भी मददगार होता है।

इन बातों का रखें ख्याल 

1) फास्टिंग से कुछ दिन पहले ही कम खाना खाएं। सलाह दी जाती हैं कि हफ्ते पहले से ही कम खाना खाएं, ताकी फास्ट के दौरान परेशानी ना हो

2) फास्टिंग के दौरान हाइड्रेशन का ख्याल रखें। कम पानी पीने पर थकान हो सकती हैं। इसलिए व्रत के दौरान खूब सारा पानी पीएं।

3) व्रत के दौरान ज्यादातर लोग फ्राइड खाना खाते हैं, ऐसे में आपको इस तरह के खाने से बचना चाहिए क्योंकि ये ना सिर्फ मोटापा बढ़ाएगा। बल्कि इस तरह के खाने से आपको बेचैनी भी हो सकती है। 


4) खाने में ताजे फल और सब्जियों को शामिल करना जरूरी है, ताकि फास्टिंग के दौरान आप बीमार न पड़ें।