RBC 6-4 के तहत् 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत…

RBC 6-4 के तहत् 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत…

March 3, 2023 Off By NN Express

जगदलपुर, 03 मार्च I राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदाओं-दुर्घटनाओं से पीड़ित 03 परिवारों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि न्यायालय कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई। आर्थिक सहायता प्राप्त करने वालों में तहसील बकावंड ग्राम टुहटीदेवड़ा के निवासी बालमती की मृत्यु आग में जलने से भतीजा विद्याधर को, तहसील बस्तर ग्राम टिकरालोंहगा निवासी उर्मिला नागे की मृत्यु पानी में डूबने से पति लखेश्वर नागे को और ग्राम बस्तर निवासी वैभव सिंह राजपूत की मृत्यु पानी में डूबने से पिता गोपाल सिंह राजपूत को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति की गई।