Shahid kapoor birthday: आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे अभिनेता शाहिद कपूर, जानिए कैसा रहेगा उनके लिए ये साल

Shahid kapoor birthday: आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे अभिनेता शाहिद कपूर, जानिए कैसा रहेगा उनके लिए ये साल

February 25, 2023 Off By NN Express

फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे है। अभिनेता का जन्म 25 फरवरी 1981 को हुआ था। शाहिद कपूर के पिता का नाम पंकज कपूर और मां नीलम आजमी है, ऐसे में शाहिद को एक्टिंग विरासत में मिली है। शाहिद कपूर ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी है और फिल्मजगत से खूब नाम और पैसा कमाया। तो आज हम आपको अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर ज्योतिष अनुसार इनकी कुंडली का हाल और साल 2023 कैसा होने वाला है इसके बारे में जानकारी प्रदान कर रहे है। 

ज्योतिष अनुसार अगर शाहिद कपूर के जन्म विवरण पर ध्यान दिया जाए तो अभिनेता की राशि मीन है और इनकी कुंडली में सूर्य ग्रह आठवें भाव में कुंभ राशि के साथ नीच है। कुंडली का ये भाव जातक की आर्थिक मजबूती को दर्शाता है। शाहिद की राशि मीन होने के कारण वह एक नई शुरुआत के साथ सफल वर्ष का उत्सव मना सकते है। अभिनेता के कौशल और क्षमताओं पर कोई प्रश्न नहीं उठा सकता है। ऐसे में इस साल इन्हें मनचाही सफलता मिल सकती है।

ये साल ​इनकी वित्तीय स्थिति के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। व निस्संदेह समृद्ध महसूस कर सकते है और पिछलों वर्षों की अपेक्षा ये इस साल अधिक धन अर्जित करेंगे। अभिनेता की कुंडली की ग्रह दशा बता रही है कि इनका वैवाहिक जीवन शानदार बना रह सकता है और ये अपने जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा वक्त गुजार सकते है। जीवनसाथी के साथ रहने के लिए इनके पास अधिक वक्त होगा और वह कुछ यात्राओं का भी मजा ले सकते है। बात अगर करियर की कि जाए तो ये साल इनके लिए मिलाजुला साबित हो सकता है। साल 2023 के मध्य में ये कई फिल्मों को शाइन कर सकते है और नए नए अनुभवों को प्राप्त करेंगे।