देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

February 25, 2023 Off By NN Express

हापुड़,25 फरवरी । आठ साल के मासूम को जान से मारने की धमकी देते हुए युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित महिला का चचेरा देवर है। अचानक पति के पहुंचने पर आरोपित ने भागने की कोशिश की, लेकिन स्वजन ने उसे दबोच लिया और पुलिस के हवाले किया है।

लंबे समय से रखता था बुरी नजर

आराेप है कि पिछले लंबे समय से आरोपित महिला पर बुरी नजर रखता था। कई बार अश्लील छेड़छाड़ का भी प्रयास किया था। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मामला थानांतर्गत एक गांव से जुड़ा है। पीड़ित महिला का कहना है कि उसके पति गाड़ी चलाते हैं और कई- कई दिन घर से बाहर रहते हैं।

सोते हुए महिला को दबोचा

रोजाना की तरह गुरुवार रात को वह अपने आठ साल के पुत्र के साथ कमरे में सो रही थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला उसका चचेरा देवर छत के रास्ते कमरे में आ गया और महिला को साेते हुए दबोच लिया। जागने पर महिला ने विरोध किया, जिस पर आरोपित ने महिला के पुत्र को गोद में उठाया लिया और जान से मारने की धमकी दी।

आरोपित ने महिला के साथ किया दुष्कर्म

इसके बाद आरोपित ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच महिला का पति आ गया। पति और आरोपित के बीच हाथापाई भी हुई। मौका पाकर आरोपित ने भागने का प्रयास किया। शोर मचाने पर अन्य स्वजन जाग गए और उन्होंने आरोपित को दबाेच लिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि महिला ने डायल 112 पर वारदात की सूचना दी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। इसके बाद उसके मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे।